Please wait

भाजपा बंगाल विरोधी : ममता बनर्जी

रविवार की प्रशासनिक सभा में ममता बनर्जी ने अपने सरकार की उपलब्धियां गिनवाई और कहा कि जिन्हें बंगाल में विकास नहीं दिखाता उनके आंखों में समस्या है।

18 Feb 2024

भाजपा बंगाल विरोधी : ममता बनर्जी

बीरभूम। बीरभूम जिले के सिउड़ी की प्रशासनिक सभा को संबोधित करते हुए रविवार को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर बंगाल विरोधी होने का आरोप लगाया। ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल भाजपा दिल्ली के इशारों पर काम करती है। ये दिल्ली की दया पर राजनीति करते हैं। बंगाल से प्यार नहीं करते। ये बंगाल विरोधी हैं। ये महिला विरोधी हैं। ये दलित विरोधी और किसान विरोधी भी हैं।

रविवार की प्रशासनिक सभा में ममता बनर्जी ने अपने सरकार की उपलब्धियां गिनवाई और कहा कि जिन्हें बंगाल में विकास नहीं दिखाता उनके आंखों में समस्या है। ममता बनर्जी ने पूछा कि 34 वर्षों तक यहां बामपंथियों का साधन था, उन्होंने क्या किया। पिछले बार बंगाल के 18 सांसदों को जीता कर ले गई। उन्होंने क्या किया ? उल्टे एक सौ दिन और बांग्ला आवास योजना का पैसा रोक दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा हमेशा लोगों के बीच दंगा भड़काने का काम करती है। कभी हिन्दू मुस्लिम के बीच, तो कभी सिक्खों और ईसाइयों के बीच दंगा लगा देती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News